अवैध शराब बिक्री करने वाला तस्कर सूरज कश्यप गिरफ्तार, देशी-विदेशी शराब जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 34 पौवा देशी और 2 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
रायपुर ACGN:- थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई है
दिनांक 18 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अमलीडीह नाला के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने की फिराक में ग्राहकों की तलाश कर रहा है सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके बाद पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए
थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज कश्यप पिता छोटे लाल कश्यप उम्र 44 वर्ष निवासी महात्मा गांधी नगर अमलीडीह जिला रायपुर बताया
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से कपड़े के थैले में रखी 34 पौवा देशी शराब और 2 बोतल अंग्रेजी गोवा शराब बरामद की गई शराब रखने के संबंध में जब वैध दस्तावेज मांगे गए तो आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा
पुलिस ने मौके पर शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी कुल कीमत लगभग 4600 रुपये आंकी गई है आरोपी के विरुद्ध थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 189/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































