उत्कर्ष योजना आवेदन 20 जून तक, 26 जुलाई को कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा और 21 मई को व्यापम की पीपीएचटी व नर्सिंग परीक्षा आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
शिक्षा क्षेत्र की दो अहम तिथियां जारी, अनुसूचित जाति जनजाति विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 1954 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
रायपुर ACGN:- जिले में शिक्षा से जुड़ी दो महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की गई हैं जिनमें एक ओर मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत आवेदन और प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया निर्धारित की गई है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ व्यापम की पीपीएचटी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी
उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026 27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है इच्छुक विद्यार्थी 20 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं इस योजना के तहत चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा जो 26 जुलाई 2026 रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी
इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in� या सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायपुर से संपर्क किया जा सकता है
वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा पीपीएचटी 26 और पोस्ट बेसिक नर्सिंग पीबीएन 26 परीक्षा 21 मई 2026 गुरुवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी
पीपीएचटी परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक तथा पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक संपन्न होगी इस परीक्षा में कुल 1954 अभ्यर्थी शामिल होंगे
परीक्षा के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं गोपनीय सामग्री का वितरण 21 मई को प्रातः 7 बजकर 30 मिनट पर जिला कोषालय कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा तथा डिप्टी कलेक्टर उपेंद्र किंडो को नोडल अधिकारी एवं केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






