6 वर्ष से लापता बालक बेंगलुरु से सकुशल बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायपुर पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कर्नाटक से किया दस्तयाब, बालक को माता के सुपुर्द
रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में 6 वर्ष पूर्व गुम हुए बालक को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कर्नाटक के बेंगलुरु से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कुंती सोना निवासी शक्तिनगर मस्जिद के सामने थाना खम्हारडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 6 वर्षीय पुत्र दीपक सोना अचानक घर से लापता हो गया है रिपोर्ट के आधार पर गुम इंसान क्रमांक 34/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी बाद में प्रकरण में धारा 363 के तहत अपराध भी दर्ज किया गया
मामले को पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी मानसी नानाभाउ साकोरे के नेतृत्व में गंभीरता से लिया गया और विशेष टीम गठित की गई
पुलिस टीम ने परिजनों से विस्तृत पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जिसमें संकेत मिला कि बालक बेंगलुरु कर्नाटक में हो सकता है इसके बाद पुलिस टीम को तत्काल बेंगलुरु रवाना किया गया
टीम ने वहां पहुंचकर लगातार खोजबीन और सूचना तंत्र के माध्यम से बालक का पता लगाया और उसे सुरक्षित रूप से दस्तयाब कर लिया
दस्तयाब किए गए बालक दीपक सोना को 17 मई 2026 को उसकी माता कुंती सोना के सुपुर्द कर दिया गया बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने रायपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






