पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
8 घंटे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीना गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल फोन छीनने वाले आरोपी को मात्र 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मई 2026 को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक अपने शासकीय निवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे इसी दौरान सुबह लगभग 07:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया
घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और क्राइम ब्रांच तथा थाना पुलिस की संयुक्त टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन निरीक्षण किया साथ ही तकनीकी और मानव सूचना तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की पहचान की गई
लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया पूछताछ में आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया जिसके बाद उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मणिकांत ध्रुव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी जिला बलौदाबाजार भाटापारा के रूप में हुई है जो वर्तमान में रायपुर के थाना खम्हारडीह क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में रह रहा था आरोपी द्वारा रैपिडो चलाने का कार्य भी किया जाता है
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है वहीं रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अपराध पर त्वरित और कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































