नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब गांव की चौखट तक पहुंची विकास की बस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अब गांव की चौखट तक पहुंची विकास की बस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बस्तर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बस्तर के सुदूर वनांचलों में खुल रहे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए रास्ते

छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र वर्षों से अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति और घने वनांचलों के लिए पहचाना जाता रहा है, लेकिन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और परिवहन सुविधाओं की कमी के कारण यहां के कई गांव लंबे समय तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहे। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने बस्तर के दूरस्थ गांवों की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है। अब गांवों की पगडंडियों और कच्चे रास्तों पर बसों के पहिए दौड़ रहे हैं और ग्रामीणों को शहरों से जोड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा केवल एक परिवहन योजना नहीं बल्कि ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने वाला एक बड़ा कदम बनकर सामने आई है। दशकों से जिन ग्रामीणों को अस्पताल, बाजार, स्कूल और सरकारी सेवाओं तक पहुंचने के लिए घंटों पैदल सफर करना पड़ता था, अब वही लोग गांव से सीधे बस में बैठकर शहर तक पहुंच रहे हैं। यह योजना बस्तर के उन लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है जो लंबे समय से बेहतर सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे थे।
वर्तमान में बस्तर संभाग के पचास अलग-अलग मार्गों पर बावन बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों के माध्यम से चार सौ पच्चीस से अधिक गांवों को परिवहन सुविधा से जोड़ा गया है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप और परिवहन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में ऐसे मार्गों का चयन किया गया है जहां वर्षों से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं पहुंच पाई थी। सरकार का उद्देश्य केवल सड़क बनाना नहीं बल्कि गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंचाना है।
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ शिक्षा के क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। पहले दूरस्थ गांवों के छात्र परिवहन सुविधा के अभाव में उच्च शिक्षा के लिए शहर नहीं जा पाते थे। कई विद्यार्थियों को पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ती थी। अब बस सेवा शुरू होने से छात्र आसानी से महाविद्यालय और विद्यालय तक पहुंच पा रहे हैं। इससे युवाओं के सपनों को नई दिशा मिली है।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी यह योजना ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आई है। पहले गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी परेशानी होती थी। कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब बस सेवा के कारण ग्रामीण आसानी से अस्पताल पहुंच पा रहे हैं और नियमित जांच तथा उपचार की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं।
बस्तर की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि और लघु वनोपज पर आधारित है। बस सेवा शुरू होने से अब ग्रामीण अपनी उपज को कम खर्च में बड़े बाजारों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे किसानों और वन उपज संग्राहकों की आय में भी वृद्धि हो रही है। ग्रामीणों को अब निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार यह बात कहते रहे हैं कि जब तक गांव विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ेंगे तब तक प्रदेश का समग्र विकास संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा इसी सोच का परिणाम है। पथरीले रास्तों और घने जंगलों के बीच दौड़ती ये बसें अब बस्तर में बदलते दौर और सुशासन की नई पहचान बन चुकी हैं।
आज बस्तर में विकास केवल सरकारी घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव की चौखट तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और जनहित की सोच के साथ सरकार चाहे तो विकास की रोशनी सबसे दूर बसे गांव तक भी पहुंचाई जा सकती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now