तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक गिरफ्तार, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 98171193039 48009
संवाददाता – अनादि पांडेय
पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से धारदार तलवार जप्त
रायगढ़। थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम सोडेकेला में पड़ोसी के घर में घुसकर तलवार से वाहनों में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुसौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार तलवार भी जप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोडेकेला निवासी संतोष पटेल ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मई 2026 की दोपहर करीब 3 बजे गांव का मृत्युंजय बिशी तलवार लेकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने घर परिसर में खड़ी बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 10 एई 9117 एवं एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 एएच 6481 पर तलवार से हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। जब संतोष पटेल ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए तलवार लेकर उसे मारने दौड़ा। भयभीत होकर प्रार्थी किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना में दोनों वाहनों को लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है।
पीड़ित की शिकायत पर थाना पुसौर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 296, 351(3), 324(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। टीआई हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी मृत्युंजय बिशी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार तलवार बरामद कर जप्त की।
गिरफ्तार आरोपी – मृत्युंजय बिशी, पिता स्वर्गीय केशव बिशी, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी ग्राम सोडेकेला, थाना पुसौर, जिला रायगढ़।
जप्त सामग्री – घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार तलवार।
इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि हथियार लेकर दहशत फैलाने, घरों में घुसकर हमला करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


