नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समाधान ऐप से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था, बिलासपुर पुलिस ने होटल संचालकों को दी जानकारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समाधान ऐप से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था, बिलासपुर पुलिस ने होटल संचालकों को दी जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

करीब 110 होटल, लॉज और फार्महाउस संचालकों की बैठक लेकर पुलिस ने बताए ऐप के फायदे

बिलासपुर। डीआईजी एवं एसएसपी  रजनेश सिंह के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर के होटल, लॉज एवं फार्महाउस संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें करीब 110 संचालकों को “समाधान ऐप” के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में एडिशनल एसपी शहर श्री पंकज पटेल, सीएसपी सिविल लाइन श्री निमितेश परिहार एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय ने उपस्थित संचालकों को ऐप के उपयोग, पंजीयन प्रक्रिया तथा सुरक्षा व्यवस्था में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि समाधान ऐप के माध्यम से होटल, लॉज एवं फार्महाउस में ठहरने वाले प्रत्येक अतिथि की जानकारी सरल एवं त्वरित तरीके से पुलिस विभाग तक पहुंचाई जा सकेगी। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अत्यंत आवश्यक है कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने यहां रुकने वाले व्यक्तियों का वैध पहचान पत्र सत्यापित कर उनकी जानकारी समयबद्ध तरीके से समाधान ऐप पर अपलोड करें।
पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने, लॉगिन प्रक्रिया, डाटा अपलोड करने और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की जानकारी भी दी। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि समाधान ऐप कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान और गतिविधियों पर त्वरित निगरानी संभव हो सकेगी।
बिलासपुर पुलिस ने सभी होटल, लॉज, फार्महाउस एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की कि वे समाधान ऐप का नियमित उपयोग करें और प्रत्येक अतिथि की जानकारी अनिवार्य रूप से अपलोड करें, ताकि शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग मिल सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now