प्रेमिका के सामने टोका तो युवक ने लौटकर किया चाकू से हमला
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सिरगिट्टी क्षेत्र में सरस्वती स्टील संचालक पर चाकू से हमला, पुलिस ने एक संदेही को लिया हिरासत में
बिलासपुर, 18 मई 2026/ बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील में उस समय हड़कंप मच गया जब स्टील कारोबारी पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल कारोबारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील के मालिक गुड्डू मिश्रा को किसी अज्ञात युवक ने पैर में चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि सरस्वती स्टील में काम करने वाले एक कर्मचारी को मालिक द्वारा रहने के लिए कमरा दिया गया था, जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। घटना के दिन कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था और कमरे की चाबी अपने एक दोस्त को दे गया था। कर्मचारी का दोस्त अपनी प्रेमिका और मंगेतर को लेकर कमरे में आया हुआ था।
इसी दौरान सरस्वती स्टील के मालिक गुड्डू मिश्रा वहां पहुंचे और युवक को इस प्रकार की गतिविधियां नहीं करने की समझाइश दी। उस समय युवक वहां से चला गया, लेकिन प्रेमिका के सामने टोके जाने से वह नाराज हो गया। कुछ देर बाद युवक चाकू लेकर वापस लौटा और “चाचा दरवाजा खोलो” कहकर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला उसने गुड्डू मिश्रा पर चाकू से हमला कर दिया और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। हमले में गुड्डू मिश्रा की जांघ में घुटने के ऊपर चोट आई है।
घटना के बाद सिरगिट्टी थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने एक संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


