नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बस्तर में सड़क और पुल निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने ली बड़ी समीक्षा बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बस्तर में सड़क और पुल निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने ली बड़ी समीक्षा बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोंडागांव, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रगतिरत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता और भुगतान व्यवस्था पर भी दिया विशेष जोर

कोंडागांव, 18 मई 2026/ बस्तर संभाग में सड़क और पुल निर्माण कार्यों को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कोंडागांव में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


बैठक में कोंडागांव कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, वन मंडलाधिकारी दिव्या गौतम, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता एम.एल. उरांव और ज्ञानेश्वर कश्यप सहित तीनों जिलों के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता उपस्थित रहे।


लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी ठेकेदार का भुगतान लंबित नहीं रखा जाए और कार्य की प्रगति के अनुसार हर महीने भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट आने पर ठेकेदार तत्काल विभागीय अधिकारियों को जानकारी दें ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके और कार्य प्रभावित न हो।


उन्होंने बरसात के दौरान संपर्क से कट जाने वाले गांवों के लिए बारहमासी सड़क और पुल निर्माण के प्रस्ताव प्राथमिकता से तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब दूरस्थ गांवों में सड़क और पुल निर्माण कार्यों में तेजी लाना आवश्यक है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।


बैठक में सचिव ने चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत द्रुतगामी सड़कों के निर्माण के लिए 15 अगस्त तक इस्टीमेट भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने और कार्यों की प्रगति की पूरी जानकारी रखने को कहा।
मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि भवन, सड़क और पुल निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाए। उन्होंने भवन निर्माण में अच्छी गुणवत्ता के खिड़की, दरवाजे, टाइल्स, सेनेटरी, नल और पेंट्स के उपयोग पर जोर दिया।
उन्होंने केशकाल घाटी बायपास सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए वन विभाग को पेड़ों की कटाई की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके।
बैठक के दौरान सचिव ने लापरवाही बरतने और गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खराब कार्य करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट, डिग्रेड और टर्मिनेट करने जैसी कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने, फील्ड का नियमित दौरा करने और न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जगदलपुर में इंद्रावती नदी पर निर्माणाधीन खड़कघाट पुल का निरीक्षण भी किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 44 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे इस उच्च स्तरीय पुल के कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण स्थल पर मशीनरी और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने को कहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now