अमर वाटिका में शहीदों को नमन, अमित शाह ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जगदलपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बस्तर की शांति और विकास के लिए बलिदान देने वाले जवानों को दी श्रद्धांजलि
जगदलपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के खिलाफ संघर्ष में शहीद हुए एक हजार से अधिक वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहे। अमर वाटिका में शहीद जवानों को नमन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि बस्तर की धरती पर शांति, सुरक्षा और विकास स्थापित करने में सुरक्षाबलों का योगदान और बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों का त्याग सदैव प्रेरणादायी रहेगा तथा केंद्र और राज्य सरकार बस्तर में स्थायी शांति स्थापित करने एवं माओवाद के समूल उन्मूलन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने इस दौरान बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवान कालेन्द्र प्रसाद नायक एवं पवन कुमार मंडावी के परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवारजनों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया, उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस भावुक अवसर पर श्री शाह ने कहा कि शहीद जवानों के परिवार अकेले नहीं हैं, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने सुरक्षाबलों के जवानों से भी संवाद किया तथा उनके साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा इसमें सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


