नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फुलचुही और डांड़गांव में धार्मिक विकास कार्यों की सौगात, मंदिर निर्माण और पुनर्निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फुलचुही और डांड़गांव में धार्मिक विकास कार्यों की सौगात, मंदिर निर्माण और पुनर्निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

मंत्री राजेश अग्रवाल बोले, धार्मिक धरोहरों के संरक्षण से मजबूत होगी सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सरगुजा/उदयपुर 18 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने उदयपुर विकासखंड के ग्राम फुलचुही और डांड़गांव में अलग-अलग धार्मिक विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

फुलचुही में पंचमुखी पहाड़ी पर सीढ़ी निर्माण और मंदिर पुनर्निर्माण की शुरुआत

ग्राम फुलचुही स्थित पंचमुखी पहाड़ी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढ़ी निर्माण एवं मंदिर भवन पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह क्षेत्र लंबे समय से धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब सीढ़ी निर्माण होने से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम मार्ग मिलेगा।


मंदिर भवन पुनर्निर्माण से धार्मिक स्थल की सुंदरता और सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों को सुविधायुक्त बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि फुलचुही का यह धार्मिक स्थल आने वाले समय में क्षेत्रीय धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे स्थानीय लोगों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।


ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही मांग अब पूरी हुई है। लोगों ने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और गांव की धार्मिक पहचान को नई मजबूती प्राप्त होगी।


डांड़गांव में मंदिर निर्माण से मजबूत होगी धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना


ग्राम डांड़गांव में मंत्री राजेश अग्रवाल ने नए मंदिर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। गांव में लंबे समय से भव्य मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब राज्य सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं होते, बल्कि वे समाज की आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता के प्रतीक भी होते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में धार्मिक स्थलों का विकास होने से लोग अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहते हैं।


उन्होंने कहा कि डांड़गांव में मंदिर निर्माण होने से धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। इससे स्थानीय व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों को केवल निर्माण कार्य तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें पर्यटन, स्वरोजगार और स्थानीय विकास से जोड़ने की दिशा में भी लगातार कार्य कर रही है।


धार्मिक पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन बढ़ने से गांवों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार होंगे। छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, परिवहन और स्थानीय सेवाओं से जुड़े लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराएं और धार्मिक आस्थाएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें सुरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

राज्य सरकार गांव-गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक अधोसंरचना को मजबूत कर लोगों को अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ने का कार्य कर रही है।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now