हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
द्वारा ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के दौरान राजधानी में हुई वारदात, मॉर्निंग वॉक पर निकले धरमलाल कौशिक से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल
रायपुर 18 मई 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस समय सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए जब विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान लूट का शिकार हो गए। घटना रायपुर के शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास की बताई जा रही है, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
बताया जा रहा है कि धरमलाल कौशिक रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश तेजी से पहुंचे और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि वे कुछ समझ ही नहीं पाए। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद इलाके में जांच और तलाशी अभियान शुरू किया गया।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे को लेकर राजधानी में हाई अलर्ट घोषित है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, बावजूद इसके राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण और वीआईपी इलाके में विधानसभा अध्यक्ष के साथ लूट की घटना होना पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ही राजधानी में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। जिस शहर में हर चौराहे पर पुलिस जांच और सुरक्षा का दावा किया जा रहा हो, वहां सुबह की सैर पर निकले एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि से मोबाइल लूट लिया जाना कानून व्यवस्था की हकीकत को उजागर करता है।
घटना के बाद रायपुर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बाइक सवार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजधानी में लगातार बढ़ती चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब हाई प्रोफाइल इलाकों में इस तरह की वारदातें हो रही हैं, तो आम बस्तियों और मोहल्लों की सुरक्षा कितनी मजबूत होगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


