नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन के शुभारंभ से प्रदेश में सुरक्षा और वैज्ञानिक जांच व्यवस्था को मिली नई ताकत

रायपुर 18 मई 2026/ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष  रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों तथा 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। “एक्के नंबर, सब्बो बर” थीम पर आधारित यह नई सेवा प्रदेश के नागरिकों को पुलिस, चिकित्सा, आगजनी, सड़क दुर्घटना और अन्य आपात स्थितियों में एक ही नंबर पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगी।


डायल-112 सेवा को अत्याधुनिक तकनीकों से पूरी तरह सुसज्जित किया गया है। इसमें शामिल वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इन तकनीकों की मदद से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार संभव हो सकेगा। इससे पुलिस प्रतिक्रिया समय में कमी आएगी और आपात स्थिति में लोगों को तुरंत सहायता मिल सकेगी।


नई सेवा चौबीसों घंटे संचालित होगी। इसमें जीआईएस आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम, एडवांस व्हीकल ट्रैकिंग, एसआईपी ट्रंक टेक्नोलॉजी तथा स्वचालित कॉलर लोकेशन पहचान जैसी सुविधाओं का समावेश किया गया है। राज्य के सभी 33 जिला समन्वय केंद्रों को इस नेटवर्क से जोड़ा गया है, जिससे पूरे प्रदेश में एकीकृत आपातकालीन सेवा प्रणाली विकसित हो सकेगी।
अब नागरिक केवल फोन कॉल ही नहीं बल्कि एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट और एसओएस-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आपात स्थिति में फंसे लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।


कार्यक्रम में “साइंस ऑन व्हील्स – टुवर्ड्स फास्टर जस्टिस” थीम पर आधारित 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन भी शुरू की गईं। लगभग 65 लाख रुपये लागत वाली इन वैन में घटनास्थल संरक्षण किट, साक्ष्य संग्रहण उपकरण, फिंगरप्रिंट डिटेक्शन सिस्टम, डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट, नार्कोटिक्स परीक्षण किट, उच्च गुणवत्ता फोटोग्राफी व्यवस्था, बैलिस्टिक जांच किट और गनशॉट रेजिड्यू परीक्षण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।


इन मोबाइल फॉरेंसिक वैन की मदद से अब घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संरक्षण और डिजिटल दस्तावेजीकरण किया जा सकेगा। इससे साक्ष्यों के नष्ट होने या दूषित होने की संभावना कम होगी और जांच प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और विश्वसनीय बन सकेगी।


राज्य सरकार ने इसे साक्ष्य आधारित न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। अधिकारियों के अनुसार नई डायल-112 सेवा और मोबाइल फॉरेंसिक वैन के संचालन से प्रदेश में कानून व्यवस्था और अपराध अनुसंधान प्रणाली को नई गति मिलेगी तथा आम जनता का पुलिस और न्याय व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now