नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 52 परियों से इश्क लड़ाते गतौरी  के ग्रीन फार्म हाउस में 8 इश्कबाज गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

52 परियों से इश्क लड़ाते गतौरी  के ग्रीन फार्म हाउस में 8 इश्कबाज गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

द्वारा ACGN 7647981711, 9303948009

सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा की संयुक्त कार्रवाई, लाखों की नगदी और वाहन जब्त

बिलासपुर / बिलासपुर पुलिस ने ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में छापा मारकर 52 परियों से इश्क लड़ाते 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि फार्म हाउस में लंबे समय से ताश के पत्तों के सहारे बड़ा खेल संचालित किया जा रहा था।


सूचना मिलने पर सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात दबिश दी। मौके पर कई लोग 52 परियों के खेल में मशगूल मिले, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार्रवाई में फार्म हाउस संचालक मनीष शर्मा सहित सभी आरोपियों को गैर जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मौके से 3 लाख 80 हजार रुपये नगद, 11 मोबाइल फोन और 5 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में रोशन सिंह, मुन्ना गोयल, विकास सिंह, मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल, चंद्रकिशन अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now