नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

यातायात पुलिस के विशेष अभियान में अब तक 2978 चालकों पर कार्रवाई, 63 वाहन चालक पकड़े गए

रायपुर 17 मई 2026/ रायपुर शहर में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 2978 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।
इसी क्रम में 16 मई 2026 की रात्रि को शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई एसीपी यातायात सतीश ठाकुर के नेतृत्व में तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका, भाठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक, भनपुरी चौक तथा पंडरी थाना क्षेत्र के सामने की गई।


चेकिंग के दौरान कुल 63 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जिनमें 41 कार, 10 मोटरसाइकिल, 7 टाटा एस, 2 मेटाडोर और 3 ट्रक शामिल हैं। सभी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी लक्ष्य पूर्ति के लिए नहीं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है।


यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग करें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now