नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शातिर चोर गिरफ्तार, कई जिलों में वारदातों का खुलासा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शातिर चोर गिरफ्तार, कई जिलों में वारदातों का खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

तोरवा पुलिस की कार्रवाई में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी जेल दाखिल

बिलासपुर 17 मई 2026/ थाना तोरवा पुलिस ने एक शातिर एवं आदतन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और घटना के बाद हरियाणा एवं दमन में छिपकर अपनी लोकेशन बदलता रहा।
जानकारी के अनुसार 26 जुलाई 2025 की रात पावर हाउस चौक स्थित किराना दुकान का शटर तोड़कर नगदी चोरी की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान नैतिक उर्फ गणेश उर्फ चुचरू प्रधान के रूप में की।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी घटना के बाद फरार होकर अलग अलग राज्यों में छिपता रहा। साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन हरियाणा और दमन क्षेत्र में पाई गई। हाल ही में सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने न केवल उक्त चोरी स्वीकार की बल्कि अकलतरा क्षेत्र में तीन दुकानों के ताले तोड़कर कपड़ा चोरी, मोटरसाइकिल चोरी और रेलवे स्टेशन से मोबाइल लूट जैसी घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने चोरी किए गए कपड़े भी बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी था।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
नैतिक उर्फ गणेश उर्फ चुचरू प्रधान
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है तथा उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now