नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर 17 मई 2026/ थाना कोनी पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 मई 2026 को प्रार्थी राजेंद्र साहू द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना कोनी में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सतत तलाश के आधार पर नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया तथा आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर बालिका को अपने साथ ले जाना और उसके साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
भीमा सूर्यवंशी
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस द्वारा जप्त कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






