नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डायल 112 सेवा को मिलेगी नई मजबूती – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डायल 112 सेवा को मिलेगी नई मजबूती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


प्रदेश के सभी 33 जिलों में 383 नए वाहन होंगे शामिल, आपात सेवा होगी और प्रभावी

रायपुर / छत्तीसगढ़ में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल 112 को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में कुल 383 नए अत्याधुनिक वाहन शामिल किए जाएंगे, जिससे आपात स्थिति में पुलिस और राहत सेवाएं और अधिक तेज हो सकेंगी।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में डायल 112 सेवा 16 जिलों में संचालित है, जिसे अब पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जा रहा है। इन वाहनों को आधुनिक तकनीक, उच्च सुरक्षा प्रणाली और सीसीटीवी सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे घटनास्थल पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
बिलासपुर जिले के लिए भी संसाधनों से सुसज्जित डायल 112 के नए वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिलासपुर से 24 अधिकारी एवं कर्मचारी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री के कर कमलों से इन वाहनों को प्राप्त करेंगे।
यह सभी वाहन 18 मई को आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार यह सेवा प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि डायल 112 आम जनता की जीवन रेखा है और इसका उद्देश्य हर आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। इन वाहनों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now