नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एयरपोर्ट से सीधे घटनास्थल पहुंचे एसपी, शुरू किया ऑपरेशन हंट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एयरपोर्ट से सीधे घटनास्थल पहुंचे एसपी, शुरू किया ऑपरेशन हंट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

BY ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अरविंद तिवारी

करही गोलीकांड के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, आरोपियों की तलाश तेज

जांजगीर-चांपा / जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए गोलीकांड की गंभीर घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एयरपोर्ट से उतरते ही सीधे घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे, जहां से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही वे बिना विलंब किए सीधे ग्राम करही पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
मौके पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने बिर्रा थाना प्रभारी एवं साइबर टीम से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” शुरू किया गया है। इसके तहत पुलिस टीमों को विभिन्न दिशाओं में रवाना कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक एवं थाना प्रभारी बिर्रा जयकुमार साहू भी मौके पर उपस्थित रहे।

निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now