नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भलेरा में स्वच्छता की मिसाल : स्वच्छता और सुरक्षा के साथ बदलता ग्रामीण जीवनस्वच्छता और सुरक्षा के साथ बदलता ग्रामीण जीवन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भलेरा में स्वच्छता की मिसाल : स्वच्छता और सुरक्षा के साथ बदलता ग्रामीण जीवनस्वच्छता और सुरक्षा के साथ बदलता ग्रामीण जीवन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

रायपुर / रायपुर जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भलेरा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन से स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। गांव में सभी पात्र हितग्राहियों ने अपने घरों में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कर उसका नियमित उपयोग शुरू कर दिया है जिससे ग्रामीण जीवन में स्वच्छता और सुरक्षा दोनों मजबूत हुई हैं।
पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच के कारण गंदगी, बीमारियों का खतरा और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं सामने आती थीं। लेकिन अब जनजागरूकता अभियान और पंचायत स्तर पर निरंतर निगरानी के कारण स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है और गांव पूरी तरह स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने नए आवासों में भी जिन परिवारों के पास शौचालय की सुविधा नहीं थी उन्हें लाभान्वित कर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और स्वच्छ वातावरण के साथ एक सुरक्षित सामाजिक माहौल विकसित हुआ है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now