नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला वकील हत्या मामले में पुलिस के पास मजबूत डिजिटल व भौतिक साक्ष्य – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला वकील हत्या मामले में पुलिस के पास मजबूत डिजिटल व भौतिक साक्ष्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- संजय जेठवानी

हत्या प्रकरण में आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत, सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सख्त चेतावनी

रायगढ़ पुलिस ने महिला वकील आराधना सिदार की हत्या के मामले में महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए बताया है कि प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध मजबूत भौतिक एवं डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं, जो न्यायालय में अभियोजन को सशक्त बनाएंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर फैल रही भ्रामक जानकारियां पूरी तरह अनुचित हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जांच में प्राप्त तथ्यों, आरोपी के बयान, तकनीकी विश्लेषण एवं बरामद साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी लोकनाथ पटेल ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 में फेसबुक के माध्यम से मृतका और आरोपी के बीच परिचय हुआ था, जिसके बाद दोनों में बातचीत और संपर्क बढ़ता गया।

श्री फूल सिंह यादव, अधिवक्ता रायगढ़


जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार होकर जेल में रह चुका था और 28 फरवरी 2026 को जमानत पर रिहा होने के बाद दोबारा मृतका के संपर्क में आया। इसी दौरान मृतका द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने पर आरोपी ने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया और मृतका के मोबाइल फोन का उपयोग कर उसकी बहन एवं सहेलियों से उसकी आवाज में बातचीत कर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि तकनीकी जांच और कॉल रिकॉर्डिंग से पूरे मामले का खुलासा हो गया।

श्री भुनेश्वर बंद गोस्वामी, अधिवक्ता रायगढ़

आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े, कॉल रिकॉर्ड सहित कई महत्वपूर्ण भौतिक एवं डिजिटल साक्ष्य जप्त किए गए हैं, जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पारदर्शिता और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

श्री सुशांतो बनर्जी डीएसपी रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा न करें और यदि किसी के पास प्रकरण से संबंधित तथ्य हों तो वे पुलिस जांच में सहयोग करें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now