उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों लोक प्लस पत्रिका का विमोचन सम्पन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
By ACGN 7647981711, 9303948009
जनसरोकारों की आवाज बनेगी लोक प्लस पत्रिका
कोरबा। पत्रकार कमल तिवारी द्वारा प्रकाशित लोक प्लस पत्रिका का विधिवत विमोचन लखन लाल देवांगन के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन ने पत्रिका के प्रकाशन को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल बताया और कहा कि निष्पक्ष जनहितकारी और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पत्रिका आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में अतिथियों और पत्रकारों के बीच आत्मीय संवाद का माहौल देखने को मिला जहां सभी ने मिलकर पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे जनसरोकारों की मजबूत आवाज बताया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी महापौर संजू देवी राजपूत पूर्व महापौर जोगेश लांबा पार्षद नरेंद्र देवांगन पत्रकार जितेंद्र राजपूत, प्रदीप मिश्रा एवं रेणु जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ जहां सभी ने लोक प्लस पत्रिका की सफलता की कामना की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






