नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रशासनिक गरिमा धूमिल करने पर कार्यपालन अभियंता पर गिरी निलंबन की गाज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रशासनिक गरिमा धूमिल करने पर कार्यपालन अभियंता पर गिरी निलंबन की गाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


सोशल मीडिया में वायरल बातचीत अभद्रता का ऑडियो पड़ा भारी,कार्यपालन अभियंता पर शासन की बड़ी कार्रवाई, प्रशासनिक गरिमा धूमिल करने पर तत्काल निलंबन

जांजगीर-चांपा जिले में सोशल मीडिया में वायरल हुए अभद्र बातचीत के ऑडियो ने एक बड़े प्रशासनिक अधिकारी पर कार्रवाई करा दी। जल संसाधन विभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है। वायरल ऑडियो में अधीनस्थ कर्मचारी से अपमानजनक भाषा में बातचीत और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए यह कदम उठाया गया है।
मामला उस समय सुर्खियों में आया जब हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर में पदस्थ कार्यपालन अभियंता  शशांक सिंह और वाहन चालक शशिकांत साहू के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। 13 मई को यह मामला समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुआ, जिसके बाद जिला प्रशासन और शासन स्तर पर हलचल बढ़ गई।
शासन द्वारा कराई गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बातचीत के दौरान कार्यपालन अभियंता द्वारा अत्यंत अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया। जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि बातचीत के दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति भी अशोभनीय टिप्पणियां की गईं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और शासन की छवि प्रभावित हुई।
मामले को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कार्रवाई करते हुए कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, जल संसाधन विभाग, शिवनाथ भवन नया रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। शासन के आदेश में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
यह आदेश जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर से उप सचिव  रविंद्र कुमार मेढेकर द्वारा जारी किया गया। शासन की इस त्वरित कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन और जवाबदेही कायम रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी पद पर रहते हुए अमर्यादित व्यवहार और प्रशासनिक गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now