नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता संजय जेठवानी

रायगढ़ में तीन जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक, राजस्व, पेयजल, स्वास्थ्य और खरीफ तैयारी पर दिए अहम निर्देश

रायगढ़, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत रायगढ़ जिला कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचे तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
बैठक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक लालजीत सिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल, रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार का सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव और शहरों तक दिखाई दे रहा है। शासन और प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों की विशेष समीक्षा करते हुए लंबे समय से लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े छोटे मामले भी सीधे आम नागरिकों की आजीविका और जीवन को प्रभावित करते हैं, इसलिए इनके समाधान में संवेदनशीलता जरूरी है। उन्होंने राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को शीघ्र सुधारने तथा जानबूझकर गलती करने वाले कर्मचारियों एवं पटवारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।


मुख्यमंत्री ने बैठक में जानकारी दी कि प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिक फोन या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की सतत निगरानी की जाएगी ताकि जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित हो सके।
ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो। साथ ही बारिश के मौसम में संभावित बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अग्रिम तैयारी रखने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप पेट्रोल और डीजल के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल देते हुए कहा कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने खाद और बीज के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा डीएपी की सीमित उपलब्धता को देखते हुए एसएसपी, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिक संख्या में “ड्रोन दीदी” तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए ताकि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का विस्तार हो सके।


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल आयुष्मान कार्ड बनाना पर्याप्त नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना भी सुनिश्चित होना चाहिए। कोरबा जिले में आयुष्मान कार्ड के बेहतर उपयोग पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की सराहना की।
सेवा सेतु पोर्टल में अधिक संख्या में आवेदन निरस्त होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए नागरिकों को अनावश्यक परेशान नहीं होना चाहिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले की डोंगा-कोहरोद सड़क निर्माण परियोजना को इस वर्ष के बजट में शामिल किया गया है और संबंधित विभाग को जल्द प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले में निजी स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत कम आने पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर को इसकी जांच करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
बैठक में संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग सहित तीनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की आवाज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now