नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा, विवाहित प्रेमी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा, विवाहित प्रेमी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


By ACGN 7647981711, 9303948009

शादी का दबाव बनने पर जंगल में ले जाकर की हत्या, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

रायगढ़, छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में महिला अधिवक्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतिका के विवाहित प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने शादी का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर महिला की हत्या करना स्वीकार किया है।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि 12 मई को थाना पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पूंजीपथरा के कटेल टिकरा जंगल में शासकीय भूमि पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर महिला का शव नग्न अवस्था में मिला था।
ग्राम कोटवार अयोध्या प्रसाद माझी ने जंगल में लकड़ी लेने के दौरान शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रखवाया और महिला की पहचान के प्रयास शुरू किए। थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान थाना चक्रधरनगर में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से महत्वपूर्ण सुराग मिला। घटनास्थल से बरामद कपड़े, सैंडल और फोटोग्राफ्स दिखाने पर मृतिका की पहचान अधिवक्ता आराधना सिदार (31 वर्ष) निवासी ग्राम केकराझरिया, लैलूंगा के रूप में हुई।
पुलिस ने कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में एक युवक मोटरसाइकिल पर मृतिका को ले जाते दिखाई दिया। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस सक्ती निवासी लोकनाथ पटेल तक पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतिका के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोपी पहले से विवाहित था और मृतिका लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। आरोपी ने बताया कि 9 मई की रात उसने आराधना से बातचीत कर अगले दिन मिलने की योजना बनाई। 10 मई को वह उसे मोटरसाइकिल से पहले सक्ती और दमाऊधारा मंदिर ले गया। शाम को दोनों सक्ती स्थित एक लॉज में रुके, जहां आरोपी ने फर्जी नाम से कमरा लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और उसी दौरान उसने हत्या की योजना बनाई। अगले दिन सुबह वह आराधना को सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां पहले गला दबाकर उसे बेहोश किया और बाद में पत्थर तथा धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की और मृतिका के मोबाइल से उसकी बहन और सहेलियों से महिला की आवाज निकालकर बातचीत भी की, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने कपड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी लोकनाथ पटेल (30 वर्ष) निवासी ग्राम चारपारा, थाना सक्ती, जिला सक्ती को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के माध्यम से हर गंभीर अपराध की तह तक पहुंच रही है तथा कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की आवाज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now