नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनदर्शन में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनदर्शन में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

लखनपुर स्थित निज निवास में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

सरगुजा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने 16 मई 2026 को लखनपुर स्थित अपने निज निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं नागरिक पहुंचे और सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व प्रकरण तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।


जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाना चाहिए।


मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। शासन की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पात्र हितग्राहियों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


उन्होंने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में अधोसंरचना विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और आम जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता दिखाई जाए।


राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है और इस विश्वास को बनाए रखना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की आवाज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now