नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 5.65 करोड़ के मादक पदार्थों का नष्टीकरण, नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

5.65 करोड़ के मादक पदार्थों का नष्टीकरण, नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

सेंट्रल जोन में 97 प्रकरणों से जब्त गांजा, चरस, ब्राउन शुगर और कोकेन का विधिसम्मत निपटान

रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 5.65 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (IPS) के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा सिलतरा स्थित M/S SMS Watergrace Enviroprotect Private Limited में संपन्न हुई।
पूरी कार्यवाही पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल एवं जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मध्य जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 97 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का सत्यापन उपरांत निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 65 प्रकरणों से लगभग 494 किलोग्राम गांजा, 22 प्रकरणों से 11 हजार 964 कैप्सूल एवं टेबलेट, 5 प्रकरणों से 11.217 किलोग्राम चरस, 2 प्रकरणों से 31.95 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 प्रकरणों से 24.24 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स तथा एक प्रकरण से 8.19 ग्राम कोकेन शामिल है।


पुलिस प्रशासन ने बताया कि नष्टीकरण से पूर्व पर्यावरणीय स्वीकृति, एनओसी एवं अन्य आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की गई थीं। पूरी कार्रवाई सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप की गई तथा दस्तावेजीकरण और वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित की गई।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया कि नशे के विरुद्ध यह अभियान केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि मादक पदार्थों के संपूर्ण अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बहुआयामी रणनीति पर कार्य किया जा रहा है।

इसके तहत अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई, पीआईटी-एनडीपीएस के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई तथा वित्तीय जांच के माध्यम से उनके आर्थिक तंत्र पर भी प्रहार किया जा रहा है।


पुलिस प्रशासन ने कहा कि जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध और पारदर्शी नष्टीकरण नशे के खिलाफ अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की आवाज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now