नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, नातिन गंभीर घायल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, नातिन गंभीर घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- संजय जेठवानी

मुड़ाटिकरा मोहल्ले में सनसनी, अज्ञात हमलावर की आशंका पर पुलिस जांच तेज

धरमजयगढ़, छत्तीसगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 स्थित चिकटवानी के मुड़ाटिकरा मोहल्ले में शनिवार को हुई एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 9 वर्षीय नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में मातम, दहशत और सन्नाटे का माहौल व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मिरीना लकड़ा (लगभग 70 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्ची अगस्तिना लकड़ा (लगभग 9 वर्ष) मृतका की नातिन बताई जा रही है। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वृद्ध महिला की मौत और मासूम बच्ची की गंभीर हालत को देखकर पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर अज्ञात हमलावर द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।


सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इस हृदयविदारक घटना ने मुड़ाटिकरा मोहल्ले सहित पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की आवाज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now