चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार : देखे वीडियो
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
दर्री के जलगांव चौक के पास मची अफरा-तफरी, पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के पुत्र की बताई जा रही कार
कोरबा, छत्तीसगढ़। कोरबा जिले के पश्चिमी क्षेत्र दर्री स्थित जलगांव चौक के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, वहीं आसपास के दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार में अचानक जलने की गंध आने लगी। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोका। चालक सहित कार में सवार तीनों लोग तुरंत नीचे उतर गए। कुछ ही पलों में कार ने आग का विकराल रूप ले लिया और पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
बताया जा रहा है कि यह कार पूर्व सांसद डॉ. बंसीलाल महतो के पुत्र डॉ. विवेक रंजन महतो की है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम हरदेव ताप विद्युत परियोजना की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
ईश्वर की कृपा रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए आमजन से अपील
गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
लंबी दूरी की यात्रा के दौरान वाहन को लगातार तेज गति में न चलाएं।
समय-समय पर वाहन को रेस्ट दें, इंजन का तापमान जांचते रहें तथा वाहन की वायरिंग और सर्विसिंग नियमित रूप से कराते रहें।
वाहन में फायर एक्सटिंग्विशर रखना और यात्रा से पहले इंजन ऑयल, कूलेंट तथा बैटरी की जांच करना भी बेहद जरूरी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक सच्ची खबरों के साथ जनहितकारी पत्रकारिता
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






