नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवाओं का कांग्रेस की ओर बढ़ रहा रुझान – विद्यात्री सिंहदेव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

युवाओं का कांग्रेस की ओर बढ़ रहा रुझान – विद्यात्री सिंहदेव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

भाजपा पर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने और दुष्प्रचार की राजनीति करने का आरोप

भैयाथान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विद्यात्री सिंहदेव  ने भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव की उपस्थिति में हुए कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम को लेकर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी और दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि भटगांव विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे इलाके में लोग रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की कमी, लगातार बढ़ती महंगाई और कमजोर होती कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं से परेशान हैं। आम परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। महिलाएं गैस सिलेंडर की समस्या से जूझ रही हैं, वहीं किसान और वाहन मालिक ईंधन संकट का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक प्रचार में व्यस्त दिखाई दे रही है।
विद्यात्री सिंहदेव ने कहा कि बढ़ती रोजगारी और युवाओं की उपेक्षा के कारण युवक-युवतियों का भाजपा से विश्वास लगातार कम होता जा रहा है। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक न्याय, रोजगार और जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। युवाओं को यह महसूस होने लगा है कि कांग्रेस ही उनके भविष्य, अधिकार और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ सकती है।
उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता और युवाओं ने जिस उत्साह के साथ कांग्रेस के प्रति समर्थन जताया, उससे भाजपा में घबराहट साफ दिखाई दे रही है। भाजपा यह तय नहीं कर सकती कि कौन व्यक्ति किस विचारधारा से प्रभावित होगा। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की आवाज उठाने का काम करती रही है और आगे भी क्षेत्र की जनता के हितों के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now