डीआईजी-एसएसपी ने ली जनरल परेड की सलामी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
बेहतर पुलिसिंग के लिए शारीरिक फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर
सूरजपुर पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड की सलामी डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों की वेशभूषा का निरीक्षण किया तथा साफ-सुथरी और अनुशासित वेशभूषा धारण करने वाले जवानों को पुरस्कृत भी किया।
परेड के उपरांत डीआईजी-एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जवानों को अनुशासन में रहकर मजबूत पुलिसिंग करने, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी आम जनता के साथ शालीन व्यवहार करें और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि चुस्त और स्वस्थ शरीर ही बेहतर पुलिसिंग का आधार होता है, इसलिए सभी पुलिस अधिकारी और जवान नियमित शारीरिक व्यायाम करें तथा मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को फिट बनाए रखें।
इस अवसर पर सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी अजाक रीना नीलम कुजूर, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित थाना-चौकी प्रभारी और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






