नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साइकिल से मंत्रालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

साइकिल से मंत्रालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नई दिल्ली, भारत

By ACGN 7647981711, 9303948009

ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश, नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

नई दिल्ली:- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने शुक्रवार को ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए अपने आवास से नई दिल्ली स्थित संकल्प भवन कार्यालय तक साइकिल से सफर तय किया।

उन्होंने पंडित पंथ मार्ग स्थित कोठी क्रमांक-8 से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर सतत शहरी परिवहन और राष्ट्रहित का संदेश दिया।


मंत्री  तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में अपनाई गई कार्यशैली जैसे वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कक्षाएं और वर्चुअल बैठकों ने ईंधन की खपत कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय दायित्व से जुड़ा विषय है। “ईंधन की हर बचत भारत के भविष्य और स्वाभिमान की सुरक्षा है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि छोटी-छोटी जीवनशैली आधारित आदतों के माध्यम से भी देशहित में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।


मंत्री ने आमजन से सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक बसों, साइकिल और कार पूल जैसी व्यवस्थाओं को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत का निर्माण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।


इस दौरान नई दिल्ली स्थित संकल्प भवन में सांसद  बांसुरी स्वराज एवं आर.के. पुरम के विधायक अनिल कुमार शर्मा ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से शिष्टाचार भेंट की। बैठक में विकसित दिल्ली के विजन के अनुरूप शहरी विकास, आवास, नागरिक सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।


मंत्री श्री साहू ने नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए कहा कि नियमों और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप विषयों पर उचित विचार किया जाएगा। बैठक में बेहतर शहरी प्रशासन, सुशासन और नागरिक हितों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now