नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार शिविर में मंत्री लखन लाल देवांगन से ग्रामीणों को मिली सौगातें – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार शिविर में मंत्री लखन लाल देवांगन से ग्रामीणों को मिली सौगातें

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोंडागांव, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अड़ेंगा शिविर में मंत्री, सांसद और विधायक ने हितग्राहियों को वितरित की सामग्री, विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

कोंडागांव: सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड स्थित ग्राम अड़ेंगा में आयोजित शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ।

शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, आबकारी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कांकेर सांसद भोज राज नाग केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम तथा कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


शिविर के दौरान प्रभारी मंत्री ने लगभग 1 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की। शिविर में कुल 210 आवेदन विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर प्राप्त हुए। इस दौरान 31 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा दसवीं और बारहवीं के 5 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।


शिविर में श्रम पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की चाबियां, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लखपति दीदी प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड और डिजिटल किसान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 200 पौधों का वितरण किया गया, जबकि समाज कल्याण विभाग ने 4 मोटराइज्ड साइकिल प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 128 लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना और कृषि उन्नति योजना जैसी योजनाओं से प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है तथा सरकार गांव-गांव तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


सांसद भोज राज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं और समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now