नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सहकार से समृद्धि : सहकारिता से बदल रही गांवों की तस्वीर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सहकार से समृद्धि : सहकारिता से बदल रही गांवों की तस्वीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

‘सहकार से समृद्धि’ अभियान से किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार

छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन अब ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में राज्य सरकार सहकारी समितियों को आधुनिक स्वरूप देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान कर रही है। ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के तहत प्रदेश में सहकारिता को केवल कृषि तक सीमित न रखकर व्यापार, सेवा और रोजगार से जोड़ते हुए व्यापक विस्तार दिया जा रहा है।
राज्य में सहकारी तंत्र को मजबूत करने के लिए 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों यानी पैक्स का गठन किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल पैक्स समितियों की संख्या बढ़कर 2 हजार 573 हो गई है। अब ये समितियां केवल ऋण वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सेवा केंद्र के रूप में कार्य कर रही हैं। ग्रामीणों को खाद-बीज, जन औषधि केंद्र, उर्वरक वितरण और कॉमन सर्विस सेंटर जैसी सुविधाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं।
विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के माध्यम से किसानों को अब अपनी उपज का सुरक्षित भंडारण स्थानीय स्तर पर करने की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों को कम कीमत पर फसल बेचने की मजबूरी से राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में सहकारी समितियों के जरिए महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ा जा रहा है।
राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र में डिजिटलीकरण और पारदर्शिता को भी बढ़ावा दे रही है। समितियों के कंप्यूटरीकरण से बिचौलियों की भूमिका कम हुई है और लेनदेन अधिक पारदर्शी बने हैं। ई-मार्केटप्लेस के जरिए स्थानीय सहकारी उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सहकारिता केवल ऋण वितरण का माध्यम नहीं बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के सहकारी तंत्र को सशक्त बनाकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now