नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूटी वाहन चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्कूटी वाहन चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 98171193039 48009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक्टिवा स्कूटी वाहन चोरी करने के आरोपी को थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
                                वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी रूद्राक्ष सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी विश्व बैंक कॉलोनी घासीदास नगर वार्ड क्रमांक 07 द्वारा थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गत माह 15 अप्रैल को वह अपने मित्र के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने भिलाई-03 श्याम नगर गया था।कार्यक्रम से वापस लौटते समय रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे विश्व बैंक कॉलोनी स्थित दुर्गा मंच के पास अपनी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी -07- सीएम -2885 खड़ी कर बाथरूम करने गया था। इसी दौरान स्कूटी को आरोपी चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 204/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज सिरसा गेट क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी संजय महिपाल को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी को नूतन चौक मुक्तिधाम के पीछे झाड़ियों में छुपाकर रखना बताया गया। आरोपी के निशानदेही पर वाहन बरामद किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां सए उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –

संजय महिपाल उम्र 33 वर्ष निवासी – घासीदास नगर , विश्व बैंक कॉलोनी ,थाना – पुरानी भिलाई , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। वाहन चोरी करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now