नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर रेना जमील का मैराथन निरीक्षण, अव्यवस्था पर फटकार, सुधार के सख्त निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर रेना जमील का मैराथन निरीक्षण, अव्यवस्था पर फटकार, सुधार के सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर / छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- सौरभ साहू

शहर से लेकर अस्पताल तक गंदगी पर नाराज कलेक्टर, अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी

सूरजपुर ACGN:- जिले में कलेक्टर रेना जमील ने शुक्रवार को व्यापक मैराथन दौरा कर विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और नगरीय सुविधाओं की जमीनी स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया।

इस दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्था, गंदगी और लापरवाही मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।


दौरे की शुरुआत अटल परिसर स्थित न्यू बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स से हुई, जहां क्षतिग्रस्त भवन और अव्यवस्थित दुकानों पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद पुराने बस स्टैंड चौपाटी का निरीक्षण कर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


अग्रसेन चौक स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल और स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर में उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और अस्पताल भवन की मरम्मत कराने को कहा।

वहीं आयुष वाटिका और परिसर में गंदगी मिलने पर नगर पालिका सीएमओ को साफ-सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासकीय बालक प्राथमिक शाला और बापू की कुटिया का निरीक्षण कर वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

इसके अलावा बड़का पारा मीट मार्केट और सब्जी बाजार में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और साफ-सफाई, तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा मीट मार्केट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की योजना पर चर्चा की।


उन्होंने अरुणोदय कोचिंग क्लास में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और परीक्षा तैयारी की जानकारी ली। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास और टेस्ट देने की सलाह दी तथा आवश्यक सुविधाएं जैसे वाई-फाई और पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


इसके बाद राजस्व एवं पुलिस क्वार्टर्स, नगरपालिका जिम, तथा निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक भवन का निरीक्षण कर कई स्थानों पर सुधार के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई और समयसीमा में कार्य पूरा करने को कहा।


जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने हमर लैब, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, प्रसूति वार्ड सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। गर्भवती महिलाओं और सिकल सेल मरीजों की स्थिति की जानकारी लेते हुए बेहतर उपचार और जनजागरूकता पर जोर दिया।
निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now