नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अधिवक्ता आराधना सिदार हत्याकांड से मचा हड़कंप, इंसाफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अधिवक्ता आराधना सिदार हत्याकांड से मचा हड़कंप, इंसाफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ / छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- संजय जेठवानी

पहचान और आवाज बदलकर की गई हत्या का आरोप, अधिवक्ता संघ ने पुलिस पर उठाए सवाल

रायगढ़ ACGN:- जिले के तुमीडीह जंगल में तीन दिन पूर्व मिली निर्वस्त्र महिला की लाश की शिनाख्त अधिवक्ता आराधना सिदार के रूप में होने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। इस नृशंस हत्या को लेकर अधिवक्ता समुदाय में गहरा आक्रोश है और मामले ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है।
मृतका की बहन ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि घटना वाले दिन आराधना के मोबाइल फोन से किसी अज्ञात महिला द्वारा उसकी आवाज बदलकर बात की गई थी। इस बयान के बाद पुलिस जांच पर सवाल उठने लगे हैं और आशंका जताई जा रही है कि यह किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है।


इधर अधिवक्ता संघ ने पुलिस की जांच गति पर नाराजगी जताते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह का घेराव किया और पैदल मार्च निकालकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मामले में लगातार उठ रहे सवालों और साक्ष्यों के नष्ट होने की आशंका के बीच पुलिस प्रशासन दबाव में नजर आ रहा है, जबकि परिजन और अधिवक्ता समुदाय न्याय की मांग को लेकर सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष की बात कर रहे हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now