स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन विवाद पर गरमाई राजनीति, सुशासन तिहार में भी नहीं मिला समाधान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर / छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- सौरभ साहू
कलेक्टर दर वेतन की मांग को लेकर जेडीएस कर्मचारियों का आरोप, सुशासन तिहार शिविर पर उठाए सवाल
सूरजपुर ACGN:- जिले में स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन और सेवा शर्तों को लेकर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ जेडीएस द्वारा लंबे समय से कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समाधान नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है।
संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार ने आरोप लगाया कि सुशासन तिहार 2026 के दौरान भी उन्होंने अपने अधिकारों से संबंधित आवेदन शिविर में जमा किया, जिसकी पावती भी प्राप्त हुई, लेकिन उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कर्मचारियों का कहना है कि वे अत्यंत कम वेतन पर कार्य करने को मजबूर हैं, जो एक मजदूर की मजदूरी से भी कम है। उनका आरोप है कि संचालक स्वास्थ्य सेवाएं और सीएमएचओ के आदेशों के बावजूद बीएमओ स्तर पर आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार साहू ने बताया कि संघ की ओर से अब तक सैकड़ों आवेदन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई ठोस जवाब या समाधान नहीं मिला है।
कर्मचारियों ने सुशासन तिहार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शिविरों में आवेदन तो लिए जा रहे हैं, लेकिन उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






