नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रतिष्ठित समाजसेवी बसंत लाल अग्रवाल का निधन, तुसरा में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रतिष्ठित समाजसेवी बसंत लाल अग्रवाल का निधन, तुसरा में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर / ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- पवन अग्रवाल

76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

बलांगीर ACGN:- बलांगीर जिले के तुसरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्तित्व बसंत लाल अग्रवाल का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही तुसरा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार तुसरा स्थित सोंगड़ नदी मुक्तिधाम में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधु, स्थानीय नागरिक, शुभचिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए तथा नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
स्वर्गीय बसंत लाल अग्रवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र पिंकू कुमार अग्रवाल एवं गणेश अग्रवाल सहित समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति लोगों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now