नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डिप्टी कलेक्टर्स ने किया थाना कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डिप्टी कलेक्टर्स ने किया थाना कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर / छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

इंडक्शन ट्रेनिंग के दौरान पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में आयोजित लोक सेवा आयोग से चयनित डिप्टी कलेक्टर्स के परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को थाना कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रायपुर कमिश्नरेट डॉ. अर्चना झा ने प्रशिक्षणार्थियों को पुलिस एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के बीच समन्वय, एसडीएम के दायित्व, कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासनिक भूमिका तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।


भ्रमण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी डिप्टी कलेक्टर्स श्री राजेश्वर वर्मा, सुश्री निधि प्रधान, सुश्री नंदनी साहू, श्री गौरव चंदेल, श्री रमेश दीवान, श्री लवकेश्वर यादव एवं श्री सत्येंद्र कुमार बजाज उपस्थित रहे।


थाना कोतवाली में एसीपी दीपक मिश्रा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार ने प्रशिक्षणार्थियों को थाना की कार्यप्रणाली, अपराध पंजीयन प्रक्रिया, रोजनामचा संधारण, बेसिक रजिस्टर, सीसीटीएनएस प्रणाली और पुलिसिंग के दैनिक संचालन की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तथा न्यायालयीन प्रक्रियाओं में पुलिस एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की भूमिका को भी विस्तार से समझाया गया।


प्रशिक्षणार्थियों को थाना परिसर की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन कराया गया। विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कोतवाली न्यायालय का भ्रमण कराते हुए न्यायालयीन एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने पुलिस प्रशासन और राजस्व प्रशासन के समन्वयात्मक कार्यों को लेकर कई जिज्ञासाएं व्यक्त कीं, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now