कमल विहार लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर / छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
बाइक से ठोकर मारकर युवक से की थी लूट, टिकरापारा पुलिस ने तकनीकी मदद से दबोचा
रायपुर ACGN:- रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमल विहार में युवक के साथ मारपीट कर नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने टाईल्स खरीदने आए युवक और उसके दोस्त की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर विवाद किया और बाद में मारपीट कर जेब में रखे 15 हजार 350 रुपये लूटकर फरार हो गए थे।
डीसीपी वेस्ट जोन श्री संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटित के निर्देशन में टिकरापारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी लक्की ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 मई 2026 की दोपहर वह अपने दोस्त दिलीप पटेल के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 क्यू.पी. 0821 से टाईल्स खरीदने कमल विहार आया था। इसी दौरान आरोपियों ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को ठोकर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया और हाथ-मुक्कों तथा प्लास्टिक पाइप से मारपीट कर प्रार्थी की जेब में रखी नगदी लूट ली।
मामले में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 416/2026 धारा 281 एवं 309(6) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

लगातार पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ सिद्धिकी उर्फ सोनू, अभिषेक साहू और खिलेश नागरची उर्फ साहिल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 2500 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एनके 5343 कीमती करीब 45 हजार रुपये जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






