नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा अब ऑनलाइन, पेट्रोल बचत के साथ समय की भी बचत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा अब ऑनलाइन, पेट्रोल बचत के साथ समय की भी बचत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर / छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:-

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान का असर, बैंकों को लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश

रायपुर ACGN:- प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के पेट्रोल बचत संबंधी आह्वान का असर अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी दिखाई देने लगा है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट में होने वाली बैठकों को जहां तक संभव हो ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई।


बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने की। बैठक में विभिन्न बैंकों और संबंधित विभागों द्वारा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक सोर्स एप्लीकेशन प्राप्त करने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएं तथा हितग्राहियों तक योजना की जानकारी पहुंचाकर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में बैंकों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, आवश्यक दस्तावेजों की समय पर जांच करने तथा पात्र आवेदकों को त्वरित स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों और बैंकों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।
ऑनलाइन बैठक आयोजित होने से अधिकारियों और कर्मचारियों के आवागमन में कमी आई, जिससे पेट्रोल की बचत के साथ-साथ समय और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सका। बैठक में एलडीएम मोहम्मद मोफिज, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा सीएसपीडीसीएल के अधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now