रात्रि गश्त में बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू और कैची के साथ दो युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तलाशी लेकर धारदार हथियार किए जब्त
बिलासपुर, बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्त के दौरान दो युवकों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे का चाकू और स्टील की कैची जब्त कर उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

दिनांक 15 मई 2026 की रात्रि थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान केशला सिटी के पास मुख्य मार्ग पर स्कूटी क्रमांक CG10CC 4066 में सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस द्वारा पूछताछ एवं वाहन की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से लोहे का धारदार चाकू एवं स्टील की कैची बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी राकेश यादव पिता पूरनलाल यादव उम्र 22 वर्ष एवं साहिद अली पिता साबिद अली उम्र 21 वर्ष, दोनों निवासी निपनिया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर, को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 261/2026 धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

पूरे मामले की कार्रवाई में उपनिरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक हरदीप मरावी एवं सुमन चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और विश्वसनीय खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

