17 मई से टिटिलागढ़ में सजेगा भक्ति का महाकुंभ, नानी बाई का मायरा एवं शिव विवाह महोत्सव की तैयारियां पूरी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जिला – बलांगीर, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- पवन अग्रवाल
शक्तिधाम श्री राणी सती मंदिर में पांच दिनों तक चलेगा धार्मिक आयोजन, कथा और भजन गंगा में जुटेंगे श्रद्धालु
बलांगीर ACGN:- टिटिलागढ़ के शक्तिधाम श्री राणी सती मंदिर में 17 मई से 21 मई 2026 तक भव्य धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। पांच दिवसीय इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नानी बाई का मायरा, शिव विवाह एवं भजन गंगा जैसे धार्मिक आयोजन भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।
इस धार्मिक महोत्सव में प्रसिद्ध कथा व्यास एवं बाल संत कृष्णा किशोरी व्यास अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराएंगी।

आयोजन चैतन्य अग्निशिखा जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। आयोजन समिति के अनुसार 17 मई से 20 मई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 8 बजे तक “नानी बाई का मायरा” कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम के अंतिम दिन 21 मई को शाम 4 बजे से शिव विवाह एवं भजन गंगा का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
यह धार्मिक आयोजन राणी सती भक्त मंडली, माँ भगवती चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विश्वेश्वर लाल घनश्याम दास केजड़ीवाल परिवार, मंड्रेला राजस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






