नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 18 मई को ओड़िशा दौरे पर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

18 मई को ओड़िशा दौरे पर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- ओड़िशा ब्यूरो स्वामी बिजया नंद जी महाराज

संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने कार्यकर्ताओं को देंगे मार्गदर्शन

भुवनेश्वर ACGN:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 मई को पहली बार ओड़िशा दौरे पर आने वाले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला ओड़िशा दौरा होने जा रहा है, जिसे भाजपा संगठन के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने पर विशेष फोकस रहेगा।
भाजपा सूत्रों के अनुसार भुवनेश्वर स्थित पार्टी मुख्यालय में जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला, ब्लॉक और राज्य स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली, जिम्मेदारियों और पार्टी की रणनीतियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा होगी।


पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती रही है ताकि कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से और अधिक सक्रिय एवं सक्षम बनाया जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।


भाजपा नेताओं के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह दौरा कार्यकर्ताओं के लिए काफी उत्साहजनक माना जा रहा है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ओड़िशा आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
संभावित कार्यक्रम के अनुसार नितिन नवीन सुबह भुवनेश्वर पहुंचेंगे और शाम को वापस लौट जाएंगे। दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा की ओड़िशा इकाई के अध्यक्ष  मनमोहन शामल स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस दौरे से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now