नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला सिंडिकेट का भंडाफोड़ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला सिंडिकेट का भंडाफोड़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एक करोड़ से अधिक नकदी, हवाला नेटवर्क और ब्लैक मनी के खेल का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़,  रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और उससे जुड़े आर्थिक अपराधों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के सट्टा, हवाला और ब्लैक मनी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस संगठित सिंडिकेट पर कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर उसे हवाला चैनलों के माध्यम से व्हाइट किया जा रहा था। इस पूरे नेटवर्क का संचालन करन चौधरी द्वारा किया जा रहा था, जबकि पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल हवाला और मनी मूवमेंट नेटवर्क के अहम हिस्से थे।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, चार मोबाइल फोन और अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपये बताई जा रही है।


मामले की शुरुआत 26 अप्रैल को हुई थी, जब साइबर सेल और पुलिस टीम ने रायगढ़ एवं घरघोड़ा क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच में करन चौधरी और उसके नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड, यूपीआई ट्रांजेक्शन और फाइनेंशियल ट्रेल के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।


जांच में सामने आया कि सट्टे से प्राप्त रकम को सीधे बैंक खातों में न रखकर पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य व्यापारिक चैनलों के माध्यम से कैश डंप किया जाता था, जिसे बाद में हवाला नेटवर्क के जरिए आगे भेजा जाता था। पुलिस ने कृष्ण प्राइड टावर स्थित फ्लैट में छापा मारकर भारी मात्रा में नगदी और नोट गिनने की मशीन बरामद की।
पुलिस के अनुसार आरोपी अपने निजी खातों की बजाय कर्मचारियों, परिचितों और सहयोगियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके। लगातार आपराधिक गतिविधियों और संगठित अपराध के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 सहित जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार इस पूरे सिंडिकेट की अहम कड़ी है, जिसकी तलाश जारी है। उसके गिरफ्तार होने के बाद और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में सट्टा, हवाला, ब्लैक मनी और संगठित अपराध से जुड़े किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा। आर्थिक अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी कठोरता के साथ जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now