नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उदयपुर विकासखंड को मिली 14 करोड़ से अधिक की सड़क सौगात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उदयपुर विकासखंड को मिली 14 करोड़ से अधिक की सड़क सौगात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- सौरभ साहू

मंत्री राजेश अग्रवाल ने चार ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजनाओं का किया भूमिपूजन


उदयपुर ACGN:- सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड को मंगलवार को विकास की बड़ी सौगात मिली। छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चार महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। लगभग 1464.06 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन अधिक आसान और सुरक्षित होगा।


भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, क्योंकि सड़क केवल आवाजाही का माध्यम नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक विकास की मजबूत कड़ी होती है।


उन्होंने कहा कि गांवों तक अच्छी सड़क पहुंचने से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण भारत के विकास की मजबूत आधारशिला बन चुकी है और इसके माध्यम से दूरस्थ गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है।


भूमिपूजन की गई परियोजनाओं में पीडब्ल्यूडी रोड से शंकरपुर खासपारा मोरनीपारा मार्ग का निर्माण प्रमुख है, जिस पर लगभग 671.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा देवटीकरा रकेली से देवगढ़ देवटीकरा खासपारा मार्ग का निर्माण 220.95 लाख रुपये, खरसुरा मार्ग से फुलचुही पहुंच मार्ग निर्माण 343.96 लाख रुपये तथा रिखी से करोंधी खुटरापारा मार्ग निर्माण 227.16 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को वर्षभर बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद उदयपुर विकासखंड में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now