नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाथी हमले के पीड़ित परिवारों को मिली त्वरित राहत राशि – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हाथी हमले के पीड़ित परिवारों को मिली त्वरित राहत राशि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- सौरभ साहू

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल पहुंचाई आर्थिक सहायता

सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में हाथी हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से त्वरित राहत राशि प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े के निर्देश पर पीड़ित परिवारों को बिना देरी सहायता उपलब्ध कराई गई।
घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सूरजपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत दोनों प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि स्वीकृत कर वितरित की।
विभागीय जानकारी के अनुसार कल्याणपुर निवासी मृतकों के परिजनों में हितग्राही श्रीमती कांति भोई को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में 5 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी गई। वहीं राजेश्वरी सिंह श्याम को भी डीबीटी के जरिए 5 लाख 50 हजार रुपये प्रदान किए गए। इसके अलावा डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सूरजपुर द्वारा दोनों परिवारों को अतिरिक्त 50-50 हजार रुपये की राशि भी उपलब्ध कराई गई।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए प्रशासन लगातार सतर्कता के साथ काम कर रहा है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।
इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराने पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now