नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओड़िशा को मिले पांच राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओड़िशा को मिले पांच राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी बोले- पंचायतों की उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण

भुवनेश्वर ACGN:- राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 में ओड़िशा की पंचायतों को पांच बड़े सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने खुशी जताते हुए इसे पूरे राज्य के लिए गौरव का पल बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और जमीनी स्तर पर मजबूत सुशासन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पंचायतों की यह सफलता सामूहिक प्रयास और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का परिणाम है।


राष्ट्रीय स्तर पर गंजाम जिले को प्रतिष्ठित “नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ गंजाम देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत बन गया है। वहीं गंजाम जिले की पोटलमपुर पंचायत को “दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2025” के अंतर्गत हेल्दी पंचायत श्रेणी में सम्मान मिला। इसी जिले की मंदर पंचायत को सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा पंचायत श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।


इसके अलावा केन्दुझर जिले की पदुआ पंचायत को जल समृद्ध पंचायत श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जबकि सुंदरगढ़ जिले की हातीबंधा पंचायत को स्वच्छ एवं हरित पंचायत श्रेणी में सम्मानित किया गया।


मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता गांवों में सामुदायिक भागीदारी और विकास की नई सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पंचायतों की सक्रिय भूमिका से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और “विकसित ओड़िशा” का संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ओड़िशा की पंचायतें समावेशी और सतत ग्रामीण विकास के क्षेत्र में देशभर में नए मानक स्थापित करेंगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now