नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्मृति पुस्तकालय योजना बनी जनभागीदारी की मिसाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्मृति पुस्तकालय योजना बनी जनभागीदारी की मिसाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय
11 हजार से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हुए दान, युवाओं को मिल रहा पढ़ाई का नया सहारा

रायपुर, ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना अब जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस योजना के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान कर विद्यार्थियों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


जिला प्रशासन के नवाचार “प्रोजेक्ट छाँव” के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए संयुक्त संचालक वित्त बी.के. नायक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बी.के. नायक ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित क्विक रिवीजन एवं जनमन सार की 50 पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कीं।


इस अवसर पर बी.के. नायक ने कहा कि उन्हें इस योजना की जानकारी विभागीय बैठक के दौरान मिली थी। समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने की भावना से उन्होंने पुस्तक दान करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इन पुस्तकों के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।


जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत अब तक 11 हजार से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का लाभ लेकर कई विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत अभियान से जुड़कर ज्ञान के दान में भागीदार बनें और युवाओं के सपनों को साकार करने में सहयोग करें। पुस्तक या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के इच्छुक नागरिक प्रभात सक्सेना और केदार पटेल से संपर्क कर सकते हैं।


इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now